फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SDM gave instructions to stop the salary of the five sweepers

एसडीएम ने पांच सफाई कर्मचारियों का वेतन रोकने का दिया निर्देश

Mon, 20 Jul 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
SDM gave instructions to stop the salary of the five sweepers
सेवराई। स्थानीय तहसील क्षेत्र के दिलदारनगर वार्ड संख्या-एक और चार में सफाई कार्य का निरीक्षण उप जिलाधिकारी विक्रम सिंह ने किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था खराब पाए जाने पर सफाई नायक सहित पांच सफाई कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी सेवराई विक्रम सिंह ने कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए तहसील क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर सफाई का स्थलीय निरीक्षण किया। दिलदारनगर के वार्ड संख्या-एक और चार में सफाई कार्य के दौरान खराब सफाई व्यवस्था पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए सफाई नायक सहित पांच सफाई कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उप जिलाधिकारी की इस कार्रवाई से सफाई कर्मियों में हड़कंप मच गया। बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह कर्मियों पर सख्त से सख्त करवाई की जाएगी। इस बाबत उप जिलाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि दिलदारनगर के वार्ड संख्या-एक और चार में गंदगी होने के कारण सफाई कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed