फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SDM angered after seeing the condition of cattle in Goshala

गोशाला में मवेशियों की हालत देख नाराज हुए एसडीएम

Sat, 30 Jan 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
SDM angered after seeing the condition of cattle in Goshala
मौधा। कड़ाके की ठंड और गलन में गोआश्रय स्थल का शुक्रवार को निरीक्षण करने निकले सैदपुर उपजिलाधिकारी विक्रम सिंह गोवंशों की हालत देखकर नाराज हो गए। उन्होंने पशुओं की चिकित्सा और चारे पानी की बदहाल व्यवस्था को देखकर मौके पर मौजूद खंड विकास अधिकारी और पशु चिकित्सा अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। एसडीएम सैदपुर विक्रम सिंह ब्लाक मुख्यालय के पास मिर्जापुर कोल्ड स्टोरेज परिसर में बने स्थायी गो आश्रय स्थल का निरीक्षण करने शुक्रवार को पहुंचे थे। वहां उन्होंने पशुओं के चारा-पानी, चूनी-चोकर एवं पशु आहार की जानकारी ली। पशुओं के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी के अलावा उनको गलाघोटू, खुरपका और मुंहपका का टीका लगवाने के बारे में भी जानकारी ली। मौके पर 34 गोवंशों के चारे पानी की खराब स्थिति को देखकर उन्होंने खंड विकास अधिकारी दिनेश मौर्या को इसकी व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही घायल गाय के सही ईलाज का निर्देश पशु चिकित्साधिकारी डा. सुनिल शुक्ला को दिया। एसडीएम ने कहा कि इसके पहले रामपुर गांव और जौहरगंज स्थित गोआश्रय स्थलों पर व्यवस्था ठीक ठाक दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed