{"_id":"67baa321452b42421b0c1133","slug":"scorpio-going-to-maha-kumbha-hited-young-man-one-dead-five-injured-car-collided-with-tree-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई..., एक की मौत, पांच लोग घायल; बिहार से जा रहे थे महाकुंभ नहाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई..., एक की मौत, पांच लोग घायल; बिहार से जा रहे थे महाकुंभ नहाने
Sun, 23 Feb 2025 09:55 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 23 Feb 2025 09:55 AM IST
सार
स्कॉर्पियो को पेड़ से टकराने की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सभी प्रयागराज स्नान करने जा रहे थे।
विज्ञापन
युवक की माैत के बाद बिलखता परिवार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Road Accident : महाकुंभ (प्रयागराज) स्नान करने बिहार से जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो गाजीपुर में अनियंत्रित हो गई। रविवार की सुबह टहलने निकले युवक को कुचलते हुए एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं, स्कॉर्पियो में सवार नौ श्रद्धालुओं में पांच घायल हो गए हैं, जिन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो सवार नौ श्रद्धालु पटना बिहार से महाकुंभ स्नान स्नान के लिए प्रयागराज जाने के लिए निकले थे। सभी सुबह करीब 6.15 बजे नोनहरा थाना क्षेत्र के सुसंडी चौराहा स्थित पुलिया के पास पहुंचे।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर टहल रहे सुसंडी निवासी संदीप कुमार (19) को कुचलते हुए पेड़ में टकरा गई। इससे संदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में स्कॉर्पियो में सवार लंगर टोली गली पटना निवासी राधा देवी (50), मंजू वर्मा (40), सिपाड़ा पटना निवासी सुचिता देवी पत्नी (65), सोनी वर्मा और आशीष सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय पुलिस द्वारा महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक संदीप के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।