फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Scorpio collided with divider, five people injured

Ghazipur News: डिवाइडर से टकराई स्कार्पियो, पांच लोग घायल

Fri, 23 Jun 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Scorpio collided with divider, five people injured
थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के सामने बृहस्पतिवार की रात को एक स्कार्पियो डिवाइडर से टकराते हुए सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सैदपुर सीएचसी लाया गया। जहां से इलाज कराकर वाराणसी लौट गए।
विज्ञापन

वाराणसी के चौकाघाट निवासी मुकुल, किशन, ओम सोनकर, अभय सोनकर और सौरभ स्कार्पियो से सैदपुर स्थित रंग महल परिवार के एक सदस्य की शादी के लिए रिश्ता देखने आए थे। सभी वहां से लौट रहे थे। गोपालपुर गांव के सामने तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर से टकरा कर अनियंत्रित हो खाई में पलट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निकालकर उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया। चौकी प्रभारी सिधौना फूलचंद पांडेय ने बताया कि रात करीब दस बजे सैदपुर के रंग महल से शादी का रिश्ता देख स्कार्पियो सवार वाराणसी के चौकाघाट निवासी मुकुल, किशन, ओम सोनकर, अभय सोनकर और सौरभ वापस घर वाराणसी जा रहे थे। हादसे में घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए सैदपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवा दिया गया था। जहां से सभी उपचार कराकर वाराणसी लौट गए।
विज्ञापन


सड़क किनारे खड़ी बाइक में पिकअप ने मारी टक्कर
खानपुर। थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के सामने शुक्रवार को वाराणसी- गाजीपुर फोरलेन की पटरी पर खड़ी बाइक में वाराणसी के तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। चालक बाइक खड़ी कर खेत के तरफ गया था। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed