फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Scorched marriage death under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर विवाहिता की मौत

Tue, 23 Jun 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Scorched marriage death under suspicious circumstances
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के खालिसपुर निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी अरविंद की पत्नी सुनीता यादव (22) सोमवार को पति के साथ मायके से ससुराल आई थी। रात में पति और बच्चे के साथ कमरा में सोई थी। रात करीब एक बजे संदिग्ध अवस्था में सुनीता के कपड़ा में आग लग गई। वह चिल्लाने लगी। पति सहित परिवार के लोगों ने किसी तरह से आग को बुझाया। आनन-फानन में दुल्लहपुर में स्थित निजी चिकित्सालय में ले गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर मृतका के मायके वालों के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि सुनीता बार-बार किसी भी बात को लेकर परिवार वालों से कहासुनी करती थी। इसके पूर्व भी कई बार उसने आत्महत्या की कोशिश की थी। मृतक का एक पुत्र भी है। मृतका के मायके वाले लड़की को जलाकर मारने का आरोप लगा रहे थे। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के मायके वालों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed