फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Scooty riding couple came under the grip of unknown vehicle, husband died

Ghazipur News: अज्ञात वाहन की चपेट में आया स्कूटी सवार दंपती, पति की मौत

Thu, 30 Mar 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Scooty riding couple came under the grip of unknown vehicle, husband died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिरनो। स्थानीय थाने से महज दो सौ मीटर दूर स्थित टी- प्वाइंट के पास बुधवार को वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई।
नोनहरा थाना के मीरपुर गांव निवासी प्रीतम राजभर (60) पत्नी के साथ स्कूटी से मऊ के तरफ से गाजीपुर की ओर जा रहे थे। थाने से महज 200 मीटर पूर्व टी- प्वाइंट के पास जैसे ही वह पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए ।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से बिरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने घायल प्रीतम राजभर को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी पत्नी लालसा देवी की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के दामाद अनिरुद्ध राजभर के द्वारा अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed