फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Scooty collided with pickup, Anganwadi worker fell, death

पिकअप की टक्कर से उछली स्कूटी से गिरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मौत

Sat, 03 Apr 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Scooty collided with pickup, Anganwadi worker fell, death
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श बाजार में शनिवार को दोपहर में तेज रफ्तार से जा रही पिकअप ने स्कूूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में स्कूटी सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करंडा थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऊषा सिंह (58) अपनी पुत्री आकांक्षा (26) तथा तीन वर्षीय नतिनी आर्या के साथ शनिवार को स्कूटी से नगर में एक बैंक में आई थी। अपना कार्य करने के बाद वापस तीनों अपने घर लौट रही थीं। अभी वह सदर कोतवाली के आदर्श बाजार के पास पहुंची थीं कि सामने से आ रहे बेकाबू पिकअप चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे स्कूटी चला रही आकांक्षा स्कूटी लेकर सड़क के किनारे गिरी, वहीं ऊषा सिंह सड़क के दूसरी तरफ गिरी। हादसे में ऊषा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौजूद लोग घायलों को अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने ऊषा को मृत घोषित कर दिया। उधर घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed