फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   school

छात्र संक्रमित हुए तो प्रधानाचार्य पर दर्ज होगी प्राथमिकी

Wed, 14 Oct 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
school
स्कूल खोलने को लेकर राजकीय और एडेड माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो की राजकीय बालिका इंटर क - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। केंद्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के संबंध में बुधवार को जिले के सभी 28 राजकीय हाईस्कूल एवं इटरमीडिएट कालेज और 96 एडेड माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यो की बैठक राजकीय बालिका इंटर कालेज के सभागार में हुई। जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालयों पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर मशीन उपलब्ध कराने पर बल दिया। साथ ही किसी छात्र के कोरोना संक्रमित मिलने पर प्रधानाचार्य के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। साथ ही उसे इलाज का खर्च भी वहन करना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय कहा कि जिस विद्यालय पर छात्र संख्या सौ से कम है, ऐसे विद्यालय एक पाली में और जहा संख्या दो सौ तक है वहां दोनों पालियों में विद्यालय संचालित होंगे। इससे अधिक संख्या होने पर अल्टरनेट-डे व्यवस्था के तहत संचालन होगा। उन्होंने कहा कि पांच राजकीय बालिका इंटर कालेज हैं जहां बालिकाओं की संख्या सौ से कम है। इन विद्यालयों पर शिक्षण कार्य एक पाली में किया जाएगा। विद्यालय के खुलने का समय नौ से तीन बजे तक होगा लेकिन जहां दोनों पाली में चलना है वहां समय नौ से 12 और एक से चार होगा। प्रधानाचार्यों की तरफ से विद्यालय संचालन करने और व्यवस्था को लेकर कई प्रश्न उठाए गए। उसका जवाब देते हुए डा. राय ने कहा कि सभी व्यवस्था आप सभी को करनी है, इसमें कोई छूट नहीं है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामअवतार यादव, उदयराज, गोपाल सिंह, मारकंडेय यादव, छविनाथ मिश्र, हरेंद्र कुमार, राम अवतार यादव, सीपी सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, एलफोंसा, सुधीर कुमार विश्वास, गोपीनाथ मौर्या, पायल जायसवाल, शिवजी सिंह सहित कई प्रधानाचार्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed