फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   scam in ration distribution in gazipur

गरीबों के निवाले में लगाई सेंध, तो सड़क पर उतरे ग्रामीण

Thu, 30 Jul 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
scam in ration distribution in gazipur
हंगामा: राशन वितरण में अनियमितता से नाराज खजुहां गांव के राशन कार्ड धारक माधोपुर- ढ़ढ़नी मार्ग पर - फोटो : GHAZIPUR
सुहवल। गुरबत में जीने वाले लोगों के निवाले पर कोटेदार सेंध मारने से बाज नहीं आ रहे हैं। इनके द्वारा राशन वितरण में धांधली का खेल खुलेआम खेला जा रहा है। इससे आजिज खजुहां गांव के कार्डधारकों ने कोटेदार पर खाद्यान्न की कालाबाजारी का आरोप लागते हुए बृहस्पतिवार की सुबह माधोपुर-ढढनी मार्ग पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने उन्हें समझा-बुझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। साथ ही उच्चाधिकारियों को जानकारी देकर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कोटेदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ग्रामसभा में कार्डधारकों को समय से और निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। कोटेदार सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी में लिप्त हैं। इसके चलते उसने नए पात्र कार्डधारकों की सूची अब तक सार्वजनिक नहीं की है। ऐसे में पात्रों को राशन नहीं मिल पा रहा है। वह सत्यापन का बहाना बनाकर ग्रामीणों का राशन हजम कर जा रहे हैं। कई बार इसकी शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। अब भी पात्र कार्डधारक राशन से वंचित हैं। कार्ड धारकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोटेदार की ओर से राशन वितरण में विभागीय कर्मियों की मिलीभगत से पात्र लोगों के हक पर डाका डाला जा रहा है। ग्राम प्रधान अविनाश कुमार ने कहा कि गांव में करीब पांच सौ कार्डधारक है। कोटेदार के द्वारा पात्र लोगों को राशन देने में हीलाहवाली करने के साथ ही खाद्यान्न की कालाबजारी की जाती है। इसकी जानकारी आलाधिकारियों को दे दी गई है। इस मौके पर मिश्री साह, धर्मावती, कृपाशंकर राजभर, रामविलास, मखनू, हरिश्चंद्र बिंद, जगदीश, कलावती, सुनीता, जितेंद्र यादव मौजूद रहे। इस संबंध में जमानिया एसडीएम सत्यप्रिय सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। सप्लाई इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह को जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed