फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Saw machine operator found dead

Ghazipur News: आरा मशीन संचालक मृत मिला

Tue, 16 Jul 2024 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Saw machine operator found dead
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के देवकली मोड़ के पास स्थित एक मकान में संचालित आरा मशीन के संचालक का शव मंगलवार को चौकी पर मिला। मृतक के कंधे व गर्दन पर चोट के निशान थे। मुख्य गेट का ताला बाहर से तो छोटे गेट का ताला अंदर से बंद था। चहारदीवारी पर पैर के निशान मिले हैं। पुत्र ने तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार करने के साथ छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


रेवतीपुर थानाक्षेत्र के बहोरिक राय पट्टी निवासी विनोद गुप्ता (55) करीब दो दशक से देवकली मोड़ के पास भवन बनवाकर आरा मशीन का संचालन करते थे। वह वहीं पर रहकर देखभाल करते थे। परिवार के अन्य सदस्य रेवतीपुर ही रहते हैं। प्रतिदिन की तरह वह रात में खाना खाकर सो गए। सुबह टहलने आए अन्य लोगों के आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा न खुलने पर अनहोनी की आशंका हुई। धीरे-धीरे वहां भीड़ जुट गई। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर गई तो सीमेंटेड टीन शेड के नीचे बिस्तर पर विनोद गुप्ता मृत पड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उनकी गर्दन व कंधे पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग शव देखकर रोने लगे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। परिवार के लोगों ने बताया कि आरा मशीन बंद होने के बाद भी वह यहां रहकर निगरानी करते थे। मृतक की पत्नी शीला देवी एवं अन्य पारिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुत्र विकास गुप्ता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। तहरीर के आधार पर छानबीन जारी है।
विज्ञापन


---

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सेवराई। घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम घंटों छानबीन में जुटी रही। इस दौरान वहां एक-एक चीज को देखा। डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस अधिकारी परिजनों एवं आस-पास के लोगों से जानकारी लेने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

छोटे दरवाजे की चॉबी गायब होने की चर्चा

सेवराई। ग्रामीणों ने बताया कि आरा मशीन में आने-जाने के लिए दो दरवाजे हैं। मुख्य दरवाजे पर अक्सर बाहर से ताला बंद रहता था। वाहन आने के बाद ही दरवाजा खुलता था। पश्चिम तरफ छोटे दरवाजे से लोगों का आना-जाना था। छोटे दरवाजे में अंदर से ताला बंद था। चर्चा है कि छोटे दरवाजे की चॉबी गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed