फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Satyaprakash of Ghazipur became the DM of Lalitpur

Ghazipur News: गाजीपुर के सत्यप्रकाश ललितपुर के डीएम बने

Wed, 29 Oct 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Satyaprakash of Ghazipur became the DM of Lalitpur
ललितपुर जनपद के जिलाधिकारी बने सत्यप्रकाश। स्रोत- परिजन
दिलदारनगर। सरहुला गांव निवासी और झांसी के नगर आयुक्त सत्यप्रकाश की पहली बार ललितपुर के जिलाधिकारी के तौर पर तैनाती हुई है।
विज्ञापन

अपने गांव के लाल को ललितपुर का डीएम बनाए जाने की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गई।इसकी जानकारी फोन पर देते हुए सत्यप्रकाश ने बताया कि वह शासन की ओर से दी गई नई जिम्मेदारियों का ईमानदारी एवं पूरी निष्पक्षता के साथ निर्वहन करेंगे। शासन की हर योजनाओं का उसकी मंशा के अनुरूप क्रियान्वयन करेंगे, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। सरहुला गांव निवासी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद से रिटायर रामचंद्र के पुत्र सत्यप्रकाश की प्राथमिक एवं हाईस्कूल की शिक्षा दिलदारनगर के क्रिसेंट कांवेंट स्कूल से तथा इंटर गाजियाबाद के बाद बीटेक इलाहाबाद से किया। इसी बीच उनका चयन पावर ग्रिड में इंजीनियर पद पर हो गया। वह प्रथम बार संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सिविल सर्विसेज परीक्षा में 2014 बैच में (आईआरएस) इनकम टैक्स में चयनित हुए, लेकिन उन्होंने यूपीएससी के जरिए तैयारी जारी रखी। 2015-16 में उनका चयन आईएएस में हो गया। सत्यप्रकाश को उनके कार्यों के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार सम्मानित कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed