फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Saturday was the first foggy day of the season, with visibility down to 10 metres.

Ghazipur News: सीजन का पहला कोहरे वाला दिन रहा शनिवार, 10 मीटर रही दृश्यता

Sun, 14 Dec 2025 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Saturday was the first foggy day of the season, with visibility down to 10 metres.
कासिमाबाद-युसुफपुर मार्ग पर ब्रह्मस्थान मोड के पास सुबह 7:30 बजे घने कोहरे बीच गुजरता लाइट जलाक
इस सर्दी के सीजन में शनिवार को पहली बार सुबह के समय अधिक कोहरा रहा। अब तक इस सीजन में ऐसा घना कोहरा देखने को नहीं मिला था। कोहरे के कारण शहर के अंदर दृश्यता 10 मीटर रही।
विज्ञापन

इससे आवागमन में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह जब लोग बाहर निकले, तो देखा कि कोहरा छाया हुआ था। बाइक सवार हेडलाइट जलाकर अपने गंतव्य तक पहुंचे। राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उन्हें काफी संभल-संभलकर चलना पड़ा। शहर से बाहर कोहरा और अधिक धना देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्रों व हाईवे पर दृश्यता 10 मीटर से भी कम रही। अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सुबह-शाम के अलावा दिन के पहर भी ठंड का एहसास हो रहा है। सुबह व शाम के समय अधिक ठंड पड़ रही है। दिन के पहर ठंड के कारण धूप हल्की हो गई है। दिन में लोग धूप सेंकने के लिए खुले में बैठना अधिक पसंद कर रहे हैं।
आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि आने वाले दिनों में कोहरे व ठंड में इजाफा होने की संभावना है। बिजली गिरने की जानकारी व नुकसान से बचने के लिए दामिनी एप्लीकेशन का इस्तेमाल करें।


खड़ी बोलेरो से टकराई बाइक, दो घायल
कोहरे के कारण खानपुर थाना क्षेत्र के भभौरा के पास बाइक सवार बोलेरो से टकरा गए। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर है। हालांकि पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। खानपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली कि घोघवा के बृजभूषण यादव व सोनू पटेल से कहीं जा रहे थे। बाइक बृजभूषण यादव चला रहे थे। भभौरा के पास कोहरे के कारण खड़ी बोलेरो में बाइक टकरा गई। गंभीर रूप से घायल सोनू पटेल को सैदपुर स्थिति एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed