फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sarita hoisted the saffron flag by writing success story for the second time in a row

Ghazipur News: लगातार दूसरी बार सफलता की इबारत लिख सरिता ने लगाया भाजपा का सिक्सर

Sun, 14 May 2023 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Sarita hoisted the saffron flag by writing success story for the second time in a row
लगातार दूसरी बार सफलता की इबारत लिख सरिता ने लगाया भाजपा का सिक्सर
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद गाजीपुर में छठवीं बार लहराया भगवा परचम
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका परिषद गाजीपुर में सिक्सर लगाते हुए इस निकाय में अपना दबदबा कायम रखा है। पार्टी की उम्मीदवार सरिता अग्रवाल ने लगातार दूसरी बार 3353 मतों के अंतर से सफलता की इबारत लिखते हुए छठवीं बार भगवा परचम लहराने का काम किया है।
जिले की तीन नगर पालिका परिषद एवं पांच नगर पंचायतों के लिए पहले चरण में चार मई को मतदान कराया गया था। इस चुनाव में परिषद के अध्यक्ष पद पर 10 उम्मीदवारों ने ताल ठोंकी थी। इनकी किस्मत का फैसला 95631 मतदाताओं में 47 फीसदी से अधिक ने मताधिकार का प्रयोग कर किया था। चुनाव की मतगणना आज कराई गई। इसमें भाजपा की सरिता अग्रवाल ने कई चक्रों में बढ़त बनाते हुए 3353 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार सीट पर कब्जा जमाया है। इससे पहले वर्ष 2017 में उन्होंने 2750 मत से बाजी मारी थी। जबकि 2012 में हुए चुनाव में उनके पति विनोद अग्रवाल ने 952 मत से पार्टी का परचम लहराया था। उससे पहले हुए तीन चुनावों में उस समय भाजपा के प्रत्याशी रहे रोहिणी कुमार ने लगातार जीत दर्ज करते हुए हैट्रिक लगाने का गौरव हासिल किया था। इस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने छठवीं बार पालिका परिषद में अपना वर्चस्व साबित किया है। मालूम हो कि बीते दिनों निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान आमघाट सहकारी कालोनी स्थित गांधी पार्क में आयोजित जनसभा में प्रदेश के डिप्टी सीएम केशवप्रसाद मौर्य ने परिषद में भाजपा का सिक्सर लगाने की अपील की थी। इस जबरदस्त सफलता से पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता गदगद हैं।
विज्ञापन

0000
दो पालिका परिषद संग चार निकायों में भाजपा की बल्ले-बल्ले
गाजीपुर। जिले में संपन्न हुए नगर निकाय के चुनाव में प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की बल्ले-बल्ले है। शनिवार को मतों की गणना के बाद घोषित नतीजों के अनुसार पार्टी ने दो नगर पालिका परिषदों एवं इतनी ही नगर पंचायतों में कब्जा जमाया है। वहीं सपा तीन निकायों पालिका परिषद मुहम्मदाबाद एवं नगर पंचायत बहादुरगंज और सादात में साइकिल दौड़ाने में कामयाब रही है। बहादुरगंज में इस बार सपा से चुनाव जीते रेयाज अंसारी ने 2017 के चुनाव में बसपा से बाजी मारी थी। पिछले चुनाव में बसपा से सैदपुर नगर पंचायत की अध्यक्ष रहीं सरिता सोनकर इस बार सपा के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं लेकिन उन्हें पराजय मिली। दिलदारनगर नगर पंचायत में इस बार भाजपा से जीतने वाले अविनाश जायसवाल ने पिछले चुनाव में बतौर निर्दल प्रत्याशी परचम लहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed