फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   sanwad

उत्तम क्वालिटी की फसलों का उत्पादन करने की सलाह दिया

Tue, 16 Feb 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
sanwad
मुहम्मदाबाद के पातालगंगा में किसान संवाद कार्यक्रम में बोलते प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रता? - फोटो : GHAZIPUR
मुहम्मदाबाद। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने मंगलवार को कुंडेसर कृषि क्षेत्र एवं गोदाम का निरीक्षण किया। इसके बाद कुंडेसर और पातालगंगा में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में किसानों को गुणवत्ता युक्त एवं उत्तम क्वालिटी की फसलों का उत्पादन करने की सलाह दिया। संवाद कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने कहा कि आप उत्पादन के साथ क्वालिटी बेहतर बनाएं इससे ज्यादा मांग होगी और फसल के ज्यादा दाम भी मिलेंगे। आप के क्षेत्र के पंकज राय और राजकुमार राय प्रगतिशील कृषि का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे है। अच्छी क्वालिटी होगी तो खरीददार आप के खेत तक आएंगे। कहा कि अखिलेश यादव के पांच वर्ष के शासनकाल में जितनी धान की खरीद हुई थी उससे ज्यादा खरीद इस एक वर्ष में हुई है। सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत किसान निधि तेजी से अन्नदाताओं के खातों में पहुंचा रही है। सरकार 50 से 80 प्रतिशत अनुदान कृषि यंत्रों पर दे रही है। खाद और बीज के लिए कोई मारामारी नहीं हो रही है। गाजीपुर में भी खेती नए कानून के तहत पहले से ही कर रहे हैं। मैं यहां पर बिना किसी बुलाए के स्वयं आया हूं और जो भी क्षेत्र के विकास के लिए करना होगा वह सभी कार्य करूंगा। युवा कल्याण और खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने कहा कि किसान भगवान का स्वरूप है और उसके कल्याण के लिए केंद्र सरकार ने तीन कृषि बिल पास किया है लेकिन कुछ विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय, उपजिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, विरेंद्र राय, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद राय, प्यारे मोहन सिंह यादव, मनीष जायसवाल, प्रवीण सिंह बबलू, बृजेश सिंह, रामवृक्ष पासी, विनोद राय, पंकज राय, विजयशंकर राय, रविन्द्र राय, रामशंकर राय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता सतीशचंद्र राय एवं संचालन शशांक राय ने किया। अंत में आयोजक प्रमोद राय ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed