फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sanitize the barracks every day

बैरकों को प्रत्येक दिन करें सैनिटाइज

Tue, 30 Jun 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Sanitize the barracks every day
जिला जेल का रूटिन निरीक्षण जिला जज राघवेंद्र तथा जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिला जज राघवेंद्र एवं जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने मंगलवार को पुलिस अधिकारियों के साथ जिला कारागार का रुटीन निरीक्षण किया। इस दौरान कैदियों के भोजन, चिकित्सा तथा कोरोना वायरस से बचाव के लिए किये जा रहे कार्यो के बारे में जेल अधीक्षक से जानकारी ली। जेल अधीक्षक की ओर से बताया गया कि बैरकों को प्रत्येक तीसरे दिन सेनेटाइज कराया जाता है। जिला जज ने बैरकों को प्रत्येक दिन सेनेटाइज करने का निर्देश दिया तथा कैदियों को मास्क का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि मास्क का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करने से इस प्रकोप से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

अधिकारी द्वय मंगलवार को अचानक जिला कारागार पहुंचे। वह जेल के अंदर साफ-सफाई, बंदियों से जुड़े कागजात, कपड़े, विस्तर, भोजन और शौचालय का गहनता से निरीक्षण किया। जिला जज तथा जिलाधिकारी का पूरा ध्यान कोरोना महामारी में बंदियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर था। उन्होंने महिला बंदियों के बारे में जानकारी लेने के साथ ही उनके रख-रखाव की जानकारी ली। सभी को समय से भोजन देने तथा समय से स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने की बात कही। जिलाधिकारी ने प्रतिदिन बैरकों की सफाई करने के साथ ही सैनिटाइज करने का निर्देश दिया। इस दौरान जेल में साफ-सफाई को लेकर मिली खामियों पर नाराजगी जताते हुए जेल अधीक्षक को व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त करने को कहा। उन्होंने जेल परिसर में हर समय सोशल डिस्टेंस का पालन करने और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का निर्देेश दिया। इन दिनों जेल में बीमार चल रहे कैदियों के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed