{"_id":"634709dfdc3370585553bc27","slug":"sandigdh-haalaat-mein-kamare-mein-mila-mahila-ka-shav-ghazipur-news-vns6787443156","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में कमरे में मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में कमरे में मिला महिला का शव
विज्ञापन
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के मटुकपुर गांव में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत शव कमरे में पड़ा मिला। मायके पक्ष लोगों ने पति एवं ननद के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी।
बिरनो थाना क्षेत्र के धनेशपुर नानकर गांव निवासी मीना (36) का विवाह वर्ष 2001 में मटुकपुर गांव निवासी राजेश राम के साथ हुआ थी। विवाहिता के भाई अखिलेश राम ने पुलिस को बताया कि बहन के बच्चे विशाल, प्रियांशु, दीपांशु रिश्तेदारों के यहां रहकर पढ़ते हैं। रात में बहन ने फोन कर के बताया कि पति राजेश झगड़ा कर रहा है और मोबाइल तोड़ दिया।
उसने बताया कि काफी दिनों से ससुराल के लोग प्रताड़ित कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने आई। इधर मायके पक्ष के लोग थाने पहुंच गए और विवाहिता का शव देखकर दहाड़े मारकर रोने- बिलखने लगे। थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा ने ने बताया कि मायके के पक्ष से तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।