फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sampoorna Samadhan Diwas DM Aryaka Akhouri ordered to stop salary of two BDO in Ghazipur

Ghazipur News: संपूर्ण समाधान दिवस में दो बीडीओ पर गिरी गाज, डीएम ने दिया वेतन रोकने का निर्देश

Mon, 20 Jan 2025 09:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 20 Jan 2025 09:52 PM IST
सार

गाजीपुर जिले में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम आर्यका अखौरी ने दो बीडीओ का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इस दौरान पांच मामलों का निस्तारण किया गया।

विज्ञापन
Sampoorna Samadhan Diwas DM Aryaka Akhouri ordered to stop salary of two BDO in Ghazipur
संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। डीएम आर्यका अखौरी व एसपी डॉ. ईरज राजा की मौजूदगी में कुल 30 प्रार्थना-पत्र आए। मौके पर 5 का निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना-पत्रों के आधार पर डीएम ने सैदपुर व भांवरकोल के खंड विकास अधिकारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। डीएम की ओर से यह कार्रवाई जीरो पावर्टी अभियान में खराब प्रगति पर की गई। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी प्रार्थना-पत्र लंबित न रहे। मौके पर जाकर निस्तारण किया जाए।जनपद की सातों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 180 प्रार्थना-पत्र आए। मौके पर 17 का निस्तारण हुआ। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed