फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sampling done from 45 country liquor shops in the district

जिले की 45 देशी शराब की दुकान से की गई सैंपलिंग

Sat, 21 Nov 2020 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Sampling done from 45 country liquor shops in the district
गाजीपुर। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित देशी शराब की दुुकान पर शनिवार को छापा मारा। अधिकारियों ने दुकान में रखी प्रत्येक शीशी पर अंकित तिथि और पैकिंग को देखा। साथ ही जिले की 45 दुकानों से शराब की सैंपलिंग की गई। सैंपल को जांच के लिए प्रयागराज स्थित प्रयोगशाला भेज दिया गया। नगर के भुतहिया टांड़, लंका, पुलिस लाइन, लालदरवाजा, पंचरस्ता सहित विभिन्न देशी शराब की दुकानों पर सदर एसडीएम अनिरूद्ध प्रताप सिंह, सीओ ओजस्वी चावला एवं आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यू सिंह के नेतृत्व में टीम दुकानों पर पहुंची। इधर सैदपुर, जखनिया, जमानिया, कासिमाबाद, सेवराई, मुहम्मदाबाद तहसीलों में स्थित दुकानों पर वहां के एसडीएम एवं सीओ के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान टीम ने 45 दुकानों से शराब की सैंपलिंग भी की। खानपुर में तहसीलदार मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार, सीओ सैदपुर राजीव द्विवेदी एवं आबकारी निरीक्षक मोहर सिंह के नेतृत्व में खानपुर, गदनपुर, सिंगारपुर, मौधा, शिवदासपुर, सोनियापार सहित आधा दर्जन देशी शराब की दुकानों पर छापा मारा और सैंपलिंग की। जमानिया उपजिलाधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह एवं सीओ हितेंद्र कृष्ण की उपस्थित में आबकारी विभाग की ओर से नगर की देशी शराब की दुकानों की जांच की गई। जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु सिंह ने बताया कि 45 दुकानों से शराब की सैंपलिंग कर जांच के लिए प्रयागराज स्थित प्रयोगशाला भेजा गया। शासन के निर्देश पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed