फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Samajwadi party mla Om Prakash Singh Problems will increase Charge sheet filed in varanasi court

Varanasi: सपा विधायक ओम प्रकाश सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें! कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल, ये है पूरा मामला

Sat, 24 Jun 2023 06:11 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 24 Jun 2023 06:11 AM IST
सार

गाजीपुर के जमानिया विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश सिंह के खिलाफ दो साल पहले दर्ज मुकदमे में आरोप पत्र वाराणसी की अदालत में दाखिल कर दिया गया। अब मामले में कोर्ट को सुनवाई करनी है। 

विज्ञापन
Samajwadi party mla  Om Prakash Singh Problems will increase Charge sheet filed in varanasi court
सपा नेता ओमप्रकाश सिंह - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाराणसी के सिगरा थाने की पुलिस ने गाजीपुर के जमानिया विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश सिंह के खिलाफ दो साल पहले दर्ज मुकदमे में आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर दिया है। मुकदमे के विवेचक के अनुसार, गाजीपुर के गहमर थाना क्षेत्र के सेवराई गांव निवासी ओम प्रकाश सिंह के खिलाफ आपराधिक बल के उपयोग, शांतिभंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करने और आपराधिक धमकी का अपराध साबित है। इसलिए आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर मुकदमे की विवेचना समाप्त की जा रही है।

विज्ञापन


लंका थाना क्षेत्र की शिवपुरी कॉलोनी निवासी व्यवसायी अंबरीश सिंह की तहरीर के आधार पर सिगरा थाने में 30 जून 2021 को ओम प्रकाश सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। दर्ज मुकदमे के अनुसार, अंबरीश सिंह 17 जून 2021 को महमूरगंज क्षेत्र में रहने वाले अपने दोस्त राजेंद्र गोयनका से मिलने उनके घर गए थे।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पत्नी को वीडियो कॉल कर फंदे पर लटक गया पति, साली की शादी को लेकर हुआ था विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाया

वहां ओम प्रकाश सिंह पहले से ही मौजूद थे। अंबरीश को देखते ही ओम प्रकाश सिंह आग बबूला हो गए और गालीगलौज करते हुए हाथ चला दिया। ओम प्रकाश ने धमकी और वर्ष 2019 के दौरान लंका थाने में दर्ज मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाया। साथ ही कहा कि हमारे लोगों के नाम से दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

अंबरीश सिंह किसी तरह वहां से भागे और डायल 112 नंबर पर सूचना दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही ओम प्रकाश सिंह महमूरगंज के राजेंद्र गोयनका के घर से जा चुके थे। अंबरीश सिंह ने पुलिस को बताया कि वह ओम प्रकाश सिंह की धमकी से डरे हैं। आशंका है कि वह उनके साथ कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना कर या करा सकते हैं।

इस संबंध में सिगरा थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि घटनास्थल के निरीक्षण, वादी व गवाहों के बयान और अन्य विवेचनात्मक कार्रवाई में सामने आए तथ्यों व साक्ष्य के आधार पर नामजद अभियुक्त के खिलाफ मुकदमे के विवेचक ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिए हैं। अब मामले में अदालत को सुनवाई करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed