फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Salesman filed a case of robbery of Rs 2.5 lakh, police reached Bihar

Ghazipur News: सेल्समैन ने ढाई लाख लूट का दर्ज कराया मुकदमा, बिहार तक पहुंची पुलिस

Wed, 23 Oct 2024 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Salesman filed a case of robbery of Rs 2.5 lakh, police reached Bihar
नगसर हाल्ट थाना के रेलवे क्रॉसिंग के पास अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन पर चाकू से हमला कर लूट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सेल्समैन ने ढाई लाख रुपये लूट का मुकदमा दर्ज कराया है। इधर लुटेरों को दबोचने के लिए पुलिस और एसओजी की टीम घटना स्थल से लेकर सार्वजनिक और अन्य जगहों के 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी है। वहीं करीब छह संदिग्धों को उठाकर पूछताछ में जुटी हुई है। यहीं नहीं लुटेरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम बिहार तक पहुंच गई है, लेकिन घटना के 24 घंटे बाद भी सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन

सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनी स्थित बाजार में अंग्रेजी शराब की दुकान है। बीते 21 अक्तूबर को सेल्समैन मनीष पांडेय बाइक से बिक्री का पैसा लेकर दिलदारनगर बैंक जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने चाकू से की नोंक पर रुपयों से भरा झोला लेने लगे। सेल्समैन ने जब विरोध किया तो उसके कमर के पास चाकू से वारकर लुटेरे नगदी लेकर फरार हो गए थे। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि पुलिस टीम ने अब तक 50 सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। लुटेरों को गिरफ्तार करने के लिए टीम बिहार तक पहुंची है। संदिग्धों से पूछताछ जारी है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed