फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Salary of two including Superintendent stopped, commotion

अधीक्षक समेत दो का वेतन रोका, खलबली

Wed, 22 Jul 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Salary of two including Superintendent stopped, commotion
गाजीपुर। सीएमओ ने मंगलवार की रात करीब नौ बजे सैदपुर सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई दिनों से अनुपस्थित चल रहे अधीक्षक एवं एक स्वास्थ्य कर्मी का अगले आदेश तक वेतन रोक दिया। साथ ही साफ-सफाई के अभाव में इमरजेंसी कक्ष एवं वार्डों में फैली गंदगी पर नाराजगी जताई। इसके अलावा निर्देश के बावजूद लेबर रूम के शौचालय मेें टूटा दरवाजा देख भड़क गए। उन्होंने इन तमाम दुर्व्यवस्थाओं पर अधीक्षक को पांच दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर फैली दुर्व्यवस्था और डाक्टरों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए सीएमओ ने ठोस कदम उठाना शुरू कर दिया है। शिकायत मिलने पर रात करीब नौ बजे सीएमओ अचानक सीएचसी पर धमक पड़े। सीएमओ ने बताया कि इस दौरान तैनात चिकित्साधिकारी डा. संजीव कुमार सिंह ने बताया कि अधीक्षक डा. संजय मोहन गुप्ता कई दिनों से नहीं आ रहे हैं। जबकि एक स्वास्थ्य कर्मी भी अनुपस्थित चल रहा है। हाजिरी रजिस्टर देखने के बाद उन्होंने आपातकालीन कक्ष एवं वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान जगह-जगह गंदगी फैली हुई थी। वार्ड में बेड पर चादर भी नहीं था। इसके अलावा वहां भर्ती प्रसूताओं को भोजन एवं चाय भी उपलब्ध नहीं कराया गया था। इन दुर्व्यवस्था से नाराज सीएमओ ने तत्काल अधीक्षक एवं स्वास्थ्य कर्मी का अगले आदेश तक वेतन रोकने के साथ पांच दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएचसी के अधीक्षक कई दिनों से अनुपस्थित चल रहे हैं। इसके अलावा वहां दुर्व्यवस्था फैली हुई थी। अधीक्षक समेत स्वास्थ्य कर्मी का अगले आदेश तक वेतन रोक दिया गया है। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा गया है। कार्रवाई का पत्र जिला प्रशासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. जीसी मौर्या, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed