फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Salary of headmasters and staff of 90 schools stopped

Ghazipur News: 90 स्कूलों के प्रधानाध्यापक सहित स्टाफ का वेतन रोका

Sun, 31 Aug 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Salary of headmasters and staff of 90 schools stopped
गाजीपुर। जिले में 90 परिषदीय विद्यालयों ने यू-डायस पोर्टल पर अब तक डाटा अपडेट नहीं किया है। नया सत्र शुरू हुए कई महीने बीत जाने के बाद भी हालत यह है कि इनमें वर्तमान सत्र में कक्षा-एक और छह में पोर्टल पर नामांकन शून्य प्रदर्शित हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि इसमें नगर क्षेत्र के भी पांच विद्यालय शामिल हैं। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संंबधित विद्यालयों के सभी स्टाफ का वेतन रोक दिया है। इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप है। इस समय डाटा फीडिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। शासन स्तर से प्रगति की निगरानी की जा रही है। पत्राचार और मोबाइल पर विभागीय ग्रुपों पर बार-बार सूचना देने के बावजूद अभी तक इन विद्यालयों के शिक्षकों ने समय से कार्य पूरा नहीं किया। जिले में कुल 90 विद्यालय ऐसे पाए गए जहां इन दोनों कक्षाओं में नामांकन शून्य प्रदर्शित हो रहा है। इनमें 65 विद्यालयों में पोर्टल पर कक्षा एक में वर्तमान सत्र में कोई नामांकन दर्ज नहीं हुआ है। इसी तरह 25 परिषदीय विद्यालय में कक्षा छह में नामांकन शून्य प्रदर्शित हो रहा है। जबकि नया सत्र शुरू हुए कई महीना बीत गया है। जिले में भांवरकोल ब्लाक कक्षा एक और छह में सबसे पीछे है। वहीं कक्षा एक में यू-डायस पर डाटा अपलोड न करने वाले स्कूलों में बाराचवर, कासिमाबाद ब्लाक में एक-एक, भदौरा, मरदह में दो-दो, भांवरकोल में ग्यारह, बिरनो, रेवतीपुर और सदर में चार-चार, देवकली, मुहम्मदाबाद और जमानिया में सात-सात, मनिहारी में दस और नगर क्षेत्र में पांच विद्यालय हैं। इसी तरह कक्षा छह में नामांकन शून्य वाले 25 विद्यालय हैं। इसमें भांवरकोल में सात, सदर में पांच, कासिमाबाद, मनिहारी में तीन-तीन, सादात, देवकली में दो-दो, करंडा, रेवतीपुर और मुहम्मदाबाद में एक-एक विद्यालय हैं जिनमें नामांकन शून्य पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed