फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Salary of 22 teachers withheld, sought clarification

Ghazipur News: 22 अध्यापकों का वेतन रोका, मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 22 Apr 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Salary of 22 teachers withheld, sought clarification
रेवतीपुर ब्लाक संसाधन केंद्र के सभागार में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक हुई। जिसमें बीईओ अशोक गौतम ने विभागीय योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन पर चर्चा की। कम नामांकन एवं डीबीटी के जरिए आधार सत्यापन में लापरवाही बरतने को गंभीरता से लेते हुए इसकी रिपोर्ट बीएसए को प्रेषित की। जिस पर बीएसए ने आठ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों सहित कुल 22 अध्यापकों का वेतन रोककर उनसे स्पष्टीकरण मांगा। समीक्षा बैठक में बीईओ ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ सभी को मिले। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाल हित में संचालित सभी सरकारी योजनाओं को बच्चों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाएं। एआरपी प्रवीण शुक्ल ने कहा कि हम सभी को सामूहिक प्रयास से निर्धारित निपुण लक्ष्य को समय से प्राप्त करना है। इसके लिए हम सभी को टीम भावना के साथ स्पष्ट कार्ययोजना बनाकर कार्य करना होगा। तभी हम लक्ष्य के अनुरूप सफलता को प्राप्त कर सकते हैं। बताया कि विभागीय कार्य में लापरवाही पाए जाने पर आठ विद्यालयों के 22 अध्यापकों का वेतन रोक उनसे स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। इस दौरान कन्हैया सिंह, दिनेश यादव, एआरपी संत गुप्ता, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, जयप्रकाश, जावेद अमानी, इकबाल अंसारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed