फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Safety standards taken care of

सुरक्षा के मानकों का रखा गया ख्याल

Mon, 15 Feb 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Safety standards taken care of
मौधा (गाजीपुर)। कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम हो रहा है। इसलिए धीरे-धीरे बाजार, सरकारी कार्यालयों के साथ ही निजी संस्थानों के खुलने का क्रम भी शुरू हो चुका है। शासन से आदेश मिलने के साथ ही 15 फरवरी से कई महाविद्यालय भी खुल गए। इसमें अध्यापक से लेकर कर्मचारी और छात्र-छात्राओं कॉलेज आने लगे हैं।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना के कहर के चलते सभी स्कूल-कॉलेज बीते वर्ष मार्च माह से ही बंद थे। कक्षा-नौ से 12 तक के विद्यालयों में बीते अक्तूबर से पचास फीसदी उपस्थिति के साथ कक्षाएं शुरू हुई थी। कुछ सप्ताह बाद डिग्री कालेज में भी कक्षाएं गाइड लाइन के अनुसार संचालित होने लगी। इसी क्रम में सरकार ने पिछले दिनों नौवीं से बारहवीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलों को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आज से महाविद्यालयों को खोलने को लेकर प्रबंधन की ओर से तैयारी की गई थी। छात्र-छात्राओं को कोविड के निर्देशों का पालन करने को कहा गया। कक्षाओं में विद्यार्थियों को छह फीट की दूरी पर बैठाया गया। कई महाविद्यालयों में पहले दिन सुरक्षा के मानकों का पूरा ख्याल रखा गया। छात्र-छात्राओं के अध्ययन के समय गाइड लाइन का पूरी तरह पालन किया गया। कक्षाओं को सैनेटाईज करने के साथ ही छात्र-छात्राओं और अध्यापक तक मास्क पहने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed