फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Run for Unity program in 100 schools

100 विद्यालयों में होगा रन फार यूनिटी कार्यक्रम

Sun, 30 Oct 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Run for Unity program in 100 schools
गाजीपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर सोमवार को जनपद में शहर से लेकर गांव तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कि जाएंगे। शासन की ओर से पटेलजयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने के निर्देश है। इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से 100 स्कूलों में रन फार यूनिटी कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके लिए विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे ही जिला मुख्यालय पर मार्च पास्ट आयोजित होगा। जिसको जिलाधिकारी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। सुबह 10 बजे राइफल क्लब से मार्च पास्ट शुरू होगा जो नेहरु स्टेडियम में समाप्त होगा। इसमें एनसीसी, व्यापार मंडल, स्कूल के छात्र-छात्राएं, एनजीओ, पुलिस समेत अन्य संगठनों को शामिल किया गया है। ऐसे ही विभिन्न आयोजनों में सरदार वल्लभ भाई पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होंगे। उधर, सरदार पटेल सेवा समिति की ओर से शहर के एक पैलेस में जयंती समारोह का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि पूर्व अंकेक्षण अधिकारी रामबचन प्रसाद सिंह होंगे। अध्यक्षता वयोवृद्ध चंपा देवी होंगी। कार्यक्रम में महाजन टोली के सभासद संजय कटियार, रोहन पटेल, लल्लू पटेल, राजकुमार पटेल, डा. गोविंद सिंह समेत अन्य लोगों की सहभागिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed