फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rules derailed, e-rickshaws are driving away minors, traffic personnel silent

Ghazipur News: नियम बेपटरी, नाबालिगों भगा रहे ई-रिक्शा, ट्रैफिक कर्मी चुप

Fri, 26 Jan 2024 03:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Rules derailed, e-rickshaws are driving away minors, traffic personnel silent
गाजीपुर। नगर में तमाम नियमों की अनदेखी करके नाबालिग ई-रिक्शा चलाते दिख रहे हैं। इससे हमेशा हादसे होने की आशंका हमेशा बनी रहती है। वहीं कई ई-रिक्शा बिना पंजीकरण के ही दौड़ रहे हैं। इस बीच दिलचस्प है कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी नियमों का पालन कराने के प्रति लापरवाह बने हुए है। दो पहिया और चार पहिया वाहनों की चेकिंग तो होती है, लेकिन ई-रिक्शा के नाबालिग चालकों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

नगर में लगभग छह वर्ष पूर्व ई-रिक्शा संचालन शुरू हुआ तो लोगों को लगा कि सहूलियत मिलेगी। ई-रिक्शा संचालन से नगर में परंपरागत रिक्शा चालकों की विदाई हो गई। ई-रिक्शा में मानव श्रम की बचत होने की वजह से नगर में ई-रिक्शा का ट्रेंड साल-दर-साल बढ़ता ही चला गया। लोगों को भी सहूलियत मिलने लगी। लोग कम पैसे खर्च करके अपने गंतव्य तक पहुंचने लगे। साथ ही वातावरण भी प्रदूषित नहीं होता है। ई-रिक्शा संचालन से कइयों को रोजगार भी मिला, लेकिन कई नाबालिग भी ई-रिक्शा चलाने लगे हैं। लोगों का कहना है कि नाबालिग ई-रिक्शा चलाते वक्त नियम-कानूनों का पालन नहीं करते हैं। सड़क पर चलते वक्त वह ई-रिक्शा को आड़े-तिरछे करके चलाते हैं। कभी-कभी बीच सड़क वह ई-रिक्शा को खड़ा करके सवारी बैठाने-उतारने लगते हैं। इसके कारण भी अक्सर जाम लगता है। यातायात प्रभारी निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि समय- समय पर विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। 29 जनवरी से ऐसे चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed