दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद में बीते वर्ष 13 मार्च की रात दरवाजा खुलवाकर एक महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने की वारदात हुई थी। मृतका के परिजनों ने पति सहित अन्य तीन के खिलाफ तहरीर दी थी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। अन्य आरोपियों को पहले ही, जबकि मुख्य आरोपी को बृहस्पतिवार की देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ला ने बताया कि 13 मार्च 2019 को हुसैनाबाद गांव निवासी रुखसाना अपने मकान में थी। इसी दौरान रात में अज्ञात लोग उसके दरवाजे पर पहुंचकर दरवाजा खटखराया था। रुखसाना ने जैसे ही दरवाजा खोला था, लोग उसे गोली मारकर फरार हो गए थे। परिजनों ने इस हत्या के मामले में पति सहित अन्य तीन के खिलाफ तहरीर दी थी। केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी फरार था। उसकी तलाश की जा रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे मुखबिर से सूचना मिली कि मुख्य हत्यारोपी उसिया गांव के स्टेडियम के पास खड़ा है। हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंच गई और बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बिहार के कैमूर भभुआ जिला के नुआव थाना के अखिनी निवासी सोनू खां उर्फ नौशाद बताया। उसकी निशानदेही पर स्टेडियम के पास स्थिषत बंसवारी से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल पुलिस ने बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्त में आए अभियुक्त के खिलाफ बिहार के साथ ही यूपी में कई आपराधिक मामले दर्ज है। संबंधित धाराओं में अभियुक्त का चालान कर जेल भेज दिया गया।