फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   RTE: Third phase application for admission in private schools started

आरटीई : निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए तीसरे चरण का आवेदन शुरू

Tue, 16 Apr 2024 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
RTE: Third phase application for admission in private schools started
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए तीसरे चरण का आवेदन सोमवार से शुरु हो गया। इसके लिए विभाग की ओर से पोर्टल खोल दिया गया है।
विज्ञापन

बीस दिनों तक आने वाले आवेदनों का सत्यापन कराकर लॉटरी निकाली जाएगी। इसमें चयनित बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाएगा। प्रथम चरण में 905 विद्यार्थियों और द्वितीय चरण में 674 बच्चों की लाटरी निकाली गई है।
विज्ञापन

आरटीई के तहत निजी अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में 25 फीसदी सीटों पर गरीब बच्चों को प्रवेश दिलाया जाता है। शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए अब तक दो चरण की चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब तीसरे चरण के लिए 15 अप्रैल से आठ मई तक आवेदन प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 मई तक जिला स्तर पर आवेदन का सत्यापन और 16 मई को लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी के बाद 23 मई तक बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराया जाएगा। चौथे और अंतिम चरण के लिए एक जून से 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन होंगे और 27 जून तक आवेदन का जिला स्तर पर सत्यापन कराया जाएगा।

28 जून को लॉटरी निकाली जाएगी। सात जुलाई तक बच्चों का विद्यालयों में प्रवेश कराया जाएगा। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी हेमंत राव ने बताया कि आरटीआई के तहत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का निजी विद्यालयों में दाखिला कराया जाता है। तीसरे चरण का आवेदन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed