फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   RTE: Schools allotted to 1011 children in two phases

आरटीई : दो चरणों में 1011 बच्चों को हुआ स्कूल आवंटन

Sun, 26 Jan 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
RTE: Schools allotted to 1011 children in two phases
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत अब तक पहले और दूसरे चरण की लॉटरी से 1011 बच्चों को स्कूलों आवंटन किया गया है। इसमें पहले चरण में 506 और दूसरे में 505 बच्चों को स्कूल आवंटित किया गया है। इन बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया 31 मार्च तक पूरी की जानी है।
विज्ञापन

आरटीई के तहत सरकार जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराती है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लॉटरी के जरिये बच्चों को स्कूलों का आवंटन किया जाता है। शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए पहले चरण में 1400 आवेदन किए गए थे। इसमें 139 आवेदन पत्र निरस्त कर दिए गए जबकि शेष 1261 पात्र विद्यार्थियों की लाॅटरी 24 दिसंबर को निकाली गई। इसमें 506 विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित कर दिया गया। दूसरे चरण के लिए 1167 आवेदन पोर्टल पर हुए थे, जिसमें 945 पात्र पाए गए। 24 जनवरी को निकाली गई लाॅटरी में 505 बच्चों को स्कूल आवंटित किया गया। तीसरे चरण की प्रक्रिया एक से 19 फरवरी और चौथे चरण की एक से 19 मार्च तक पूरी की जाएगी। तीसरे चरण की लाॅटरी 24 फरवरी और चौथे चरण की 24 मार्च को निकाली जाएगी। आवेदन के लिए आय, जाति एवं निवास प्रमाणपत्र के साथ ही बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र की आवश्यकता होगी। आवेदन पोर्टल पर ऑनलाइन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed