{"_id":"65e0d103e5a24486e40769e4","slug":"rs-6300-fine-charged-for-traveling-in-womens-coach-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-111425-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: महिला कोच में यात्रा करने पर 6300 रुपये वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: महिला कोच में यात्रा करने पर 6300 रुपये वसूला जुर्माना
विज्ञापन
बारा। बक्सर-दिलदारनगर रेलखंड पर रेलवे पुलिस की ओर से ट्रेनों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान विभिन्न ट्रेनों के दिव्यांग और महिला कोच में अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे 17 यात्रियों को गिरफ्तार कर रेलवे कोर्ट आरा भेजा गया। जहां मामला दर्ज करते हुए उनसे 6300 रुपये जुर्माना वसूला गया।
बक्सर : दिलदारनगर रेलखंड से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों के दिव्यांग और महिला कोच में आरपीएफ पोस्ट निरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में रेलवे पुलिस की ओर से छापेमारी की गई। आरपीएफ पोस्ट निरीक्षक ने बताया कि अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे 17 यात्रियों को ट्रेनों से उतारकर उन्हें आरा कोर्ट भेजा गया। जहां उनसे 6300 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इसके अलावा यात्रियों को परेशान करने के आरोप में तीन किन्नरों को भी पकड़कर आरा कोर्ट भेजा गया। जहां जुर्माना वसूल करने के बाद सभी को हिदायत दी गई कि दोबारा ऐसा करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रेलवे पुलिस द्वारा ट्रेनों में चलाई जा रही चेकिंग से यात्रियों में हड़कंप मचा हुआ है।