फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rs 53 crore released for repair of NH

Ghazipur News: एनएच की मरम्मत के लिए 53 करोड़ जारी

Sun, 09 Feb 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rs 53 crore released for repair of NH
गाजीपुर-जमानिया-सैय्यदराजा एनएच की मरम्मत के लिए शासन ने 53 करोड़ रुपये जारी किया है। धनराशि जारी होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) सक्रिय हो गया है। एनएच का मरम्मत कार्य होने से वाहन चालकों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

गाजीपुर-जमानिया-सैय्यदराजा एनएच-24 के मरम्मत की मांग लंबे समय से चल रही थी। एनएच पर कई जगह गड्ढे हो जाने के कारण वाहन हिचकोले खाते हुए गंतव्य के लिए रवाना होते हैं। एक वर्ष से एनएच की हालत कई जगहों पर कुछ ज्यादा ही खराब हो गई है। एनएच-24 पर प्रतिदिन 1000 से अधिक वाहन फर्राटा भरते हैं।
विज्ञापन

इसमें बस से लेकर चार पहिया वाहन व बाइकें शामिल हैं। इन वाहनों से प्रतिदिन हजारों लोग सफर करते हैं। मरम्मत कार्य के तहत पैच और पिचिंग का कार्य किया जाएगा। एनएच की मरम्मत को लेकर बीते दिनों एनएचआई की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। राष्ट्रीय राजमार्ग जनपद को चंदौली से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण एनएच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मरम्मत कराने को लेकर विभाग की ओर से टेंडर वगैरह की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। जनपद मुख्यालय से लेकर जमानिया होते हुए सैय्यदराजा तक एनएच की लंबाई लगभग 55 किलोमीटर है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक प्रवीण कटियार ने बताया कि एनएच-24 की मरम्मत को लेकर शासन से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed