फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Route will be diverted on the routes of PG College

पीजी कॉलेज के मार्गों पर रूट होगा डायवर्ट

Fri, 09 Sep 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Route will be diverted on the routes of PG College
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुक्रवार को पीजी कॉलेज में आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कॉलेज परिसर में जगह-जगह बैरिकेडिंग और सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। वहीं कॉलेज के खेल मैदान में मंच, पंडाल के साथ अलग-अलग दीर्घाओं में लोगों को बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

जनसभा को लेकर करीब 10 से 12 हजार लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजार किए हैं। जिसमें करीब दो हजार सुरक्षाकर्मी कॉलेज परिसर के भीतर और बाहर चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज को आने वाली तीन सड़कें आदर्श बाजार की ओर से, महाराजगंज वाली और विकास भवन वाली सड़क का रूट डायवर्ट रहेगा। सुबह से लेकर कार्यक्रम की समाप्ति तक सामान्य ट्रैफिक को लेकर मनाही है। इन रूट का इस्तेमाल कार्यक्रम को लेकर किया जाएगा। इसके अलावा अन्य रास्तों का बेधड़क इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें मुख्यमंत्री का आज शहर में दोपहर एक बजे आगमन होगा। करीब पौने दो घंटे के तय कार्यक्रम में वे पीजी कॉलेज के संस्थापक राजेश्वर सिंह के प्रतिमा का अनावरण, पौधरोपण और जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed