फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Romi Parveen proved her mettle in javelin and discus throwing

Ghazipur News: भाला और चक्र प्रक्षेपण में रोमी परवीन ने मनवाया दमखम का लोहा

Fri, 17 Jan 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Romi Parveen proved her mettle in javelin and discus throwing
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा समारोह स्पर्धा 2025 का शुक्रवार को उद्घाटन हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर 100 मीटर दौड़, भाला प्रक्षेपण, चक्र प्रक्षेपण एवं 5000 मीटर की दौड़ आयोजित हुई। भाला प्रक्षेपण में रोमी परवीन पहले, रिद्धि यादव दूसरे और ममता कुशवाहा तीसरे स्थान पर रही। चक्र प्रक्षेपण में रोमी परवीन प्रथम, मीना द्वितीय एवं अंजलि को तृतीय स्थान मिला। पांच हजार मीटर दौड़ में मोनी पहले, नेहा यादव दूसरे एवं राधा तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ का फाइनल समापन दिवस पर शनिवार को होगा।
इससे पहले मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डाॅ. संगीता बलवंत का प्राचार्य एवं एनसीसी की छात्राओं ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि के अभिनंदन पत्र का वाचन डॉ. संगीता मौर्य ने किया। ध्वजारोहण के बाद एनसीसी, प्रज्ञा रेंजर एवं विभिन्न कुंजों की छात्राओं के मार्च पास्ट एवं विगत वर्ष की चैंपियन ममता कुशवाहा की मशाल दौड़ से प्रतियोगिता शुरू हुई। राज्यसभा सांसद ने कहा कि आप अनुशासन के साथ अपने जीवन पथ पर आगे बढ़ें और विकसित भारत के सपने को पूरा करें। प्राचार्य प्रो. अनीता कुमारी ने कहा कि हमारी छात्राएं आपसे प्रेरित होकर अपने जीवन पथ को आलोकित करेंगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने पूर्व में संपन्न हुए खेलों बैडमिंटन, खो-खो, चेस, कैरम, क्रिकेट और कबड्डी की विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया। उद्घाटन कार्यक्रम में डॉ. अकबरे आजम, मीडिया प्रभारी डॉ. शिवकुमार, डॉ. अमित यादव, डॉ. निरंजन कुमार, डॉ शशिकला, डॉ. सर्वेश सिंह, डॉ. राजेश यादव, डॉ. शिवानी, डॉ. सारिका सिंह आदि प्राध्यापक मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि बीएचयू के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. राजीव व्यास होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed