फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Roll number and copy number will have to be written on each page.

गाजीपुर: हर पेज पर लिखना होगा रोल नंबर और कॉपी नंबर

Fri, 10 Feb 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Roll number and copy number will have to be written on each page.
जिले में वर्ष 2023 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होने वाली है। परीक्षार्थी को अपनी उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पेज पर अपना रोल नंबर और कॉपी पर दर्ज नंबर लिखना होगा। परीक्षार्थी के अलावा यह कार्य पूरी कराने की पूर्ण कराने की जिम्मेदारी कक्ष निरीक्षक की भी होगी। परीक्षा अवधि में परीक्षा में लगे व्यक्तियों को छोड़कर अन्य कोई भी व्यक्ति केन्द्र में प्रवेश और फोटोग्राफी नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन

बोर्ड के सचिव सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया है। उक्त जानकारी देते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के उप सचिव ने बताया कि पहले दिन परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में जाने की अनुमति दी जाएगी। जबकि दूसरे दिन से परीक्षार्थी 15 मिनट पूर्व परीक्षा भवन में जा सकेंगे ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगर कमरों में श्यामपट्ट लगा हो तो उसे चिकनी मिट्टी से पोतना अनिवार्य होगा। केंद्र व्यवस्थापक को प्रत्येक दिन परीक्षा कक्ष के सामने दीवार पर परीक्षा का विषय, दिनांक, कुल उपस्थित छात्रों की संख्या तथा कक्ष निरीक्षकों का नाम कागज पर लिख कर चस्पा करना होगा। परीक्षा को नकल विहीन और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र पर दो डबल लॉक की आलमारी, सीसीटीवी कैमरा , इंटरनेट कनेक्शन और जिला कन्ट्रोल रूम से उसकी कनेक्टिविटी और परीक्षा कक्षों में वायस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा की क्रियाशील का होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed