फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rohit Murder Case: Police unable to reach the killers even after ten days.

रोहित हत्याकांड : दस दिन बाद भी हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस

Sat, 08 Aug 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Rohit Murder Case: Police unable to reach the killers even after ten days.
मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के करीमुल्लाहपुर नहर के पास रोहित यादव की गोली मारकर हुई हत्या के आरोपियों तक पुलिस 10 दिन बाद भी नहीं पहुंच सकी है। खुलासे में हो रही देरी पर मृतक के परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


मृतक रोहित यादव के मामा मनोज यादव ने बताया कि पुलिस केवल जांच जारी होने की बात कह रही है, लेकिन अब तक न तो किसी आरोपी की पहचान हो सकी है और न ही कोई ठोस कार्रवाई सामने आई है। घटना को दस हो चुका है, फिर भी पुलिस के हाथ खाली हैं, जिससे परिवार में निराशा और आक्रोश है। मनोज यादव ने बताया कि उन्होंने पूर्व में पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया था और हत्याकांड के शीघ्र खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। उनका कहना है कि परिवार को अब भी न्याय का इंतजार है। भुड़कुड़ा सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि रोहित यादव हत्याकांड की जांच गंभीरता से की जा रही है। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed