फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rohit Kumar of Ghazipur selected in Indian archery team

Ghazipur News: भारतीय तीरंदाजी टीम में गाजीपुर के रोहित कुमार का चयन

Thu, 06 Nov 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Rohit Kumar of Ghazipur selected in Indian archery team
भारतीय दल में चयनित आर्चर रोहित कुमार। स्रोत- परिजन - फोटो : chineni news
जमानिया। क्षेत्र के तीरंदाज रोहित कुमार ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। सोनीपत स्थित साईं सेंटर में आयोजित भारतीय तीरंदाजी टीम के लिए उनका चयन हुआ है। यह जानकारी रोहित कुमार के कोच सतीश दूबे ने फोन पर दी। उन्होंने बताया कि द्रोणा तीरंदाजी अकादमी जमानिया के पूर्व प्रशिक्षु रहे रोहित ने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं और वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्तमान में वे आईटीबीपी में कार्यरत हैं और कोलकाता स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्कृष्ट केंद्र में अभ्यासरत हैं। अकादमी प्रमुख सतीश दुबे ने रोहित की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह गाजीपुर व पूरे पूर्वांचल के लिए गौरव की बात है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से आह्वान किया कि वे तीरंदाजी जैसे खेलों की ओर रुचि बढ़ाएं और बालक-बालिकाओं को खेल के प्रति प्रेरित करें। अकादमी अध्यक्ष डॉ. मुकेश सिंह ने भी रोहित कुमार को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed