फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Roasted with bullets, witnesses the murder of brother

भाई की हत्या के गवाह को गोलियों से भूना

Fri, 03 Jul 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 03 Jul 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
 Roasted with bullets, witnesses the murder of brother
खेत से चारा लेकर खैराबारी गांव से घर जा रहे वृद्ध रामरूप यादव (65) की बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी। एक गोली उनके हाथ में लगी, जबकि दूसरी पीठ को छेदती हुई पेट से निकल गई। रामरूप के
विज्ञापन


 भाई और भतीजे की पहले ही हत्या हो चुकी है। वे भाई की हत्या के चश्मदीद गवाह थे। पुलिस को शक है कि गवाही न दे पाने के लिए ही बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। पुलिस को मौके से नाइम एमएम के दो खोखे मिले हैं जिससे यह
विज्ञापन


अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात को पेशेवर बदमाशों ने अंजाम दिया है। खैराबारी गांव निवासी रामरूप यादव गुरुवार की सुबह साढ़े नौ बजे खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर साइकल से घर जा रहे थे। जैसे ही वे खेत से सड़क पर पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन


, पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी साइकल को टक्कर मार दी। इस पर रामरूप यादव और बाइक सवारों के बीच हाथापाई होने लगी। इसी बीच एक बदमाश के पिस्टल निकालने पर रामरूप खेत की तरफ भागे, लेकिन बदमाशों

ने उन्हें दौड़ाकर दो गोली मार दी। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे, मगर तब तक बदमाश फरार हो गए। रामरूप के बड़े भाई रामराज की 24 नवंबर 2014 को हत्या कर दी गई थी

और वे इस वारदात के चश्मदीद गवाह थे। माना जा रहा है कि रामरूप गवाही न दे सकें, इसीलिए उनकी हत्या कर दी गई। रामराज की बहू रीता यादव गांव की प्रधान हैं।

उधर, सूचना मिलते ही भांवरकोल और करीमुद्दीनपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेना चाहा तो ग्रामीण विरोध करने लगे। वे पुलिस अधिकारी को बुलाने पर अड़े थे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण के

समझाने पर ग्रामीण मान गए। वे हत्यारों की गिरफ्तारी, रामरूप के परिवार को सुरक्षा देने की मांग कर रहे थे। एसपी ने रामरूप के पुत्र संतोष को दो और चचेरे भाई संजय यादव को एक सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। करीब

छह घंटे बाद जब उनके बड़े पुत्र सुशील यादव वाराणसी से लौटे तो पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। संतोष यादव की तहरीर पर भांवरकोल पुलिस ने तीन अज्ञात और जेल में बंद चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने अगर पीडि़त की गुहार पहले सुन ली होती तो शायद रामरूप की हत्या न होती। उनके पुत्र संतोष ने एक जून को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। उस समय कप्तान ने सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया


था। इस बीच गुरुवार को जब वे मौके पर पहुंचे तो संतोष ने उनसे यही कहा कि अगर आपने सुरक्षा दिला दी होती तो शायद पिता की हत्या न होती। संतोष की व्यथा सुन कप्तान भी कुछ देर के लिए सोच में पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed