फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Roadways will run 20 buses for Magh Mela.

Ghazipur News: माघ मेले के लिए 20 बसें चलाएगा रोडवेज

Thu, 11 Dec 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Roadways will run 20 buses for Magh Mela.
गाजीपुर। प्रयागराज में आयोजित माघ मेला में स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सड़क परिवहन निगम की तरफ से माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्वों के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। स्थानीय डिपो की करीब बीस बसें संचालित होने की उम्मीद है। इसके लिए डिपो प्रशासन की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। रोडवेज के स्थानीय डिपो के बेड़े में वर्तमान में 94 बसें हैं। हर बार की तरह इस बार भी निगम माघ मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए बसें चलाएगा।
विज्ञापन

प्रयागराज में आयोजित माघ मेले में 3 जनवरी को पौष पूर्णिमा, 15 जनवरी को मकर संक्रांति, 18 जनवरी को मौनी अमावस्या, 23 जनवरी को बसंत पंचमी, एक फरवरी को माघी पूर्णिमा तथा महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ेगी। इनके लिए अधिक संख्या में बसों की जरूरत होती है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए परिवहन निगम की तरफ से बसों के संचालन की व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय डिपो की 20 बसों को संचालित करने की तैयारी है। रोडवेज के स्थानीय डिपो के प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि मेले के दौरान यात्रियों को बसों की कमी नहीं खलेगी। यात्रियों की सुविधा के साथ व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed