{"_id":"5ed3c5c58ebc3e90701b90b8","slug":"roadways-buses-will-run-on-two-routes-from-today-ghazipur-news-vns527646178","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से दो रुटों पर चलेंगी रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से दो रुटों पर चलेंगी रोडवेज की बसें
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना के कहर के चलते लाकडाउन की लंबी बंदी के बाद अब धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य करने की कवायद शुरु हो गई है। सोमवार को अब स्थानीय रोडवेज डिपो से दो रुटों गोरखपुर तथा आजमगढ़ के लिए बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल 15 बसों की सेवा ली जा रही है तथा इन्हें सैनिटाइज भी कर दिया गया है। हालांकि शासनादेश में सभी सीटों को फुल कर चलाए जाने को कहा गया है जिसके चलते सोशल डिस्टेंसिंग के पालन को लेकर आशंका बनी हुई है।
गाजीपुर डिपो से सोमवार की सुबह आठ बजे से कुल 15 बसों की सेवा शुरू हो जाएगी। इसमें दस बसें गोरखपुर मार्ग पर तथा पांच बसें आजमगढ़ मार्ग पर लगाई गई है। डिपो प्रशासन का मानना है कि पहले उन्हीं रुटों पर सेवा शुरु की जाएगी जिन पर यात्रियों के मिलने की संभावना हो। बसों में किसी को खड़े होकर यात्रा नहीं करने दी जाएगी। सभी को मास्क पहनना आवश्यक होगा। चालक तथा परिचालक के पास सैनिटाइजर मौजूद रहेगा जिसका प्रयोग यात्री भी कर सकते हैं। बसों को प्रारंभ तथा गंतव्य दोनों स्थानों पर सैनिटाइज किया जाएगा। अभी किसी भी रुट पर भाड़े में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुहेल अहमद ने बताया कि शासनादेश के मुताबिक हम सभी प्रकार की सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा का प्रबंध कर रहे हैं। धीरे-धीरे सभी मार्गों पर बसें प्रारंभ कर दी जाएगी। अभी यात्रियों के साथ ही कर्मचारियों की सुरक्षा भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है।