फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Roadways bus collided with a young man crossing the road, death

Ghazipur News: सड़क पार कर रहे युवक को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 05 Jul 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collided with a young man crossing the road, death
सब्जी लेकर लौट रहा था, नसरतपुर आंबेडकर मूर्ति के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिरनो। थाना क्षेत्र के नसरतपुर आंबेडकर मूर्ति के पास मऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आने से सोमवार की रात सड़क पार कर रहे एक युवक की मौत हो गई। इधर परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मची रही।
नसरतपुर गांव निवासी लालजी राम (32) नसरतपुर बाजार सब्जी लेने गए हुए थे। सब्जी खरीद कर युवक रात में पैदल ही घर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पार करते समय नसरतपुर आंबेडकर मोड़ के पास मऊ की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

बस की जोरदार टक्कर से युवक काफी दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जब- तक आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचते चालक बस लेकर भाग निकला। स्थानीय लोग घायल को मऊ जनपद के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक युवक खेती-गृहस्थी और मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक के दो लड़के और दो लड़कियां हैं। इस घटना से परिवार का रो- रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजन के द्वारा रोडवेज बस चालक के खिलाफ तहरीर दी गई। इस आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed