फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Road jammed due to non-receipt of wages

मजदूरी का पैसा खाते में न पहुंचने पर किया सड़क जाम

Tue, 23 Jun 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Road jammed due to non-receipt of wages
दिलदारनगर। मनरेगा की मजूदरी का रुपया खाता में नहीं पहुंचने पर ब्लॉक के फुली ग्राम सभा के मनरेगा मजदूरों की मंगलवार को त्योरी चढ़ गई। आक्रोशित मजदूरों ने दिन में सड़क जाम कर दिया। जाम की सूचना पाकर पहुंचे दिलदारनगर थाना के निरीक्षक ने मजदूरों को समझाकर आधे घंटे बाद जाम खत्म करा दिया। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन

मनरेगा मजदूर मगरी राजभर, कमली, कलिंदा देवी, दुर्गा देवी, आत्मा आदि मजदूरों का आरोप था कि मनरेगा में कार्य करने के बाद भी खाता में पैसा नहीं पहुंच रहा है। न ही जॉब कार्ड पर हाजिरी लग रही है। सूचना पाकर पहुंचे बीडीओ हरिनारायण ने मजदूरों से वार्ता किया और बताया कि जितने मजदूरों ने कार्य किया है उनका पैसा उनके खाता में पहुंच गया है। जिनका रुका है उनका भी जल्द ही पहुंच जाएगा। कार्य वाले दिन ग्राम पंचायत अधिकारी या एडीओ मौजूद होंगे तब जाकर मजदूर माने और अपने घरों को लौट गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय यादव ने बताया कि रोजगार सेवक मनोज यादव द्वारा मजदूरों को यह कहा गया कि जो मजदूर कार्य स्थल पर समय से नहीं पहुचेंगे उनकी हाजिरी नहीं लगेगी। इस पर कुछ लोगों के उकसाने पर मजदूरों ने सड़क जाम कर दिया। मजदूरों का बकाया रुपया खाता में जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed