{"_id":"60047afb8ebc3e2c3c680e13","slug":"road-ghazipur-news-vns5697020134","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी का जंजाल बने पाइप लाइन बिछाने को खोदे गए गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जी का जंजाल बने पाइप लाइन बिछाने को खोदे गए गड्ढे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। गंगा को निर्मल बनाने के लिए शहर में सीवरेज के लिए विभिन्न मुहल्लों में पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे शहरवासियों के लिए जी का जंजाल बने हैं। सालभर से कार्यदायी संस्था पाइल लाइन डालने का कार्य तो कर रही। लेकिन गड्ढे को सही तरीके भर नहीं रही। जिससे लोग गिरकर जख्मी हो रहे हैं। अंधेरे में तो उधर से गुजरना हादसे का सबब बन रहा है। शहर के भुतहिया टांड़ से विकास भवन एवं पुलिस चौराहा आने वाले मार्ग को खोदकर पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है, लेकिन जहां तक काम पूरा हो चुका है। वहां तक मार्ग पूरी तरह से दलदल में तब्दील हो चुकी है। अब तक संबंधित विभाग की ओर से मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया है। यही नहीं सदर ब्लाक के सामने चंद्रा कालोनी की गली भी पूरी तरह खुदी है। चारों ओर मिट्टी ही मिट्टी बिखरी है। कमोबेश यही हाल अन्य गली-मुहल्लों का भी है। जिन जगहों पर सीवरेज पाइप लाइन बिछाई गई है, वहां भी मार्ग का निर्माण अब तक नहीं हो सका। ऐसे में आवागमन में लोगों को दिक्कत हो रही है।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज ने बताया कि कार्यदायी संस्था को पाइप लाइन बिछाने के बाद खोदे गए गड्ढे को पाटकर मार्ग दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। अधिकांश जगहों पर खोदे गए गड्ढों को पाटने के साथ सड़क ठीक कराई जा रही है।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज ने बताया कि कार्यदायी संस्था को पाइप लाइन बिछाने के बाद खोदे गए गड्ढे को पाटकर मार्ग दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। अधिकांश जगहों पर खोदे गए गड्ढों को पाटने के साथ सड़क ठीक कराई जा रही है।
विज्ञापन