फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Road built with Rs 218 crores has cracks at many places due to light vehicles

Ghazipur News: 218 करोड़ से बनी सड़क पर हल्के वाहनों से ही जगह-जगह दरारें

Mon, 15 Jul 2024 03:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Road built with Rs 218 crores has cracks at many places due to light vehicles
गाजीपुर। टीबी रोड (ताड़ीघाट-बारा मार्ग) दो प्रदेशों को जोड़ती है। इस मार्ग पर काफी दिनों से केवल हल्के वाहनों का ही संचालन हो रहा है। इसके बावजूद यह सड़क दम तोड़ती हुई नजर आ रही है। कई स्थानों पर सड़क में दरार आ गई है। जबकि यह मार्ग छह वर्ष पहले 218 करोड़ रुपये बनाया गया है।
विज्ञापन

39 किलोमीटर लंबी टीबी रोड जनपद में उप्र और बिहार को जोड़ने का काम करती है। वर्ष 2016 से पहले काफी वर्षों तक यह बदहाल रहा। इसके कारण आवागमन में क्षेत्रीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वर्ष 2016 में इसका शिलान्यास किया गया। दो वर्षों में 2018 में सीसी मार्ग बनकर तैयार हुआ। क्षेत्र के लगभग 70 गांवों के लोगों को उम्मीद जगी कि अब आवागमन में सहूलियत होगी। लेकिन, लोड बढ़ने से गंगा पर निर्मित वीर अब्दुल हमीद सेतु कमजोर हो गया। इसके बाद भारी वाहनों के आवागमन पर जिला प्रशासन की ओर से रोक लगा दी गई। इससे टीबी रोड पर भी भारी वाहनों का संचालन बंद है। इसके बाद भी लगभग दो वर्षों से टीबी रोड पर जगह-जगह दरारें उभरने लगीं। कई जगहों पर मार्ग के बीचोबीच चौड़ी दरारें आ गईं है। एनएचआई की ओर से इन दरारों में पिचिंग करके का कार्य किया गया। लेकिन, वर्तमान में नौ स्थानों पर फिर से दरारें आ गईं हैं। इन दरारों से सड़क की गुणवत्ता भी सवालों के घेरे में है।लोगों का कहना है कि अभी तो केवल हल्के वाहनों का आवागमन टीबी रोड पर हो रहा है। रेल सह रोड ब्रिज पर भारी वाहनों का अवागमन शुरू होने के बाद यह सड़क कितने महीने तक टिक पाएगी, यह एक यक्ष सवाल है।
विज्ञापन

0000
इन स्थानों पर नजर आ रहीं दरारें
जिला मुख्यालय से रेवतीपुर जाते वक्त सुहवल पेट्रोल पंप के थोड़ा आगे बाएं साइड की ओर टीबी रोड पर दरारें हैं। इसको भरने के लिए पूर्व में पिचिंग का कार्य किया गया था, लेकिन अब पुन: नजर आ रही हैं। इसी तरह गहमर क्षेत्र के दीपक होटल, पूरब पोखरा, कोरावीर गांव, खुदरा, करहिया के पास दरारें नजर आएंगी। कुछ यही हाल बारा क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरारों में फंसते हैं वाहनों के पहिये
रेवतीपुर क्षेत्र के पकड़ी गांव के पास टीबी रोड के मध्य हिस्से में ज्वाइंटर में दरार आ चुका है। इसको भी भरने के लिए पिचिंग कार्य किया गया था। लेकिन अब पिच हट चुकी है। इसके कारण बाइक सवारों के पहिये इसमें फंसते हैं। इससे हादसे की संभावना बनी रहती है।

टीबी रोड पर जिन स्थानों पर दरारें उभर आई हैं। बरसात के बाद दरारों को भरा जाएगा। पूर्व में भी दरारें आई थीं, जिनकी फिलिंग करा दी गई थी। अमित कुमार, जेई एनएचआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed