फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Road accident in Ghazipur young man died two people critical injured mourning in village

गाजीपुर में सड़क हादसा : रफ्तार ने ले ली युवक की जान, हवा में उछल कर रोड पर गिरे, दो लोग घायल; गांव में मातम

Sat, 08 Feb 2025 08:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 08 Feb 2025 08:24 PM IST
सार

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल भेज दिया था। यहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Road accident in Ghazipur young man died two people critical injured mourning in village
लाश को पुलिस ने लिया कब्जे में। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Road Accident in UP : गाजीपुर के दुल्लहपुर बाजार स्थित रेलवे फाटक के पास बने ब्रेकर पर उछलकर तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई। बीती रात हुए इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातम पसर गया।

विज्ञापन


कोठिया गांव निवासी सोनू चौहान (17) राकेश और अनुपम गोंड के साथ बाइक से खुटहा गांव में निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे। रफ्तार तेज होने के कारण रेलवे फाटक के पास बने ब्रेकर पर बाइक उछलकर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन


हादसे में सड़क पर वाहन सहित गिरे सोनू चौहान की सिर में चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राकेश और अनुपम गोंड गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। इधर पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि मृतक दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। मृतक का पिता दिलर चौहान दो वर्षों से दुबई में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता है। सूचना मिलते मृतक की मां गीता और बड़ी बहन नेहा के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर मृतक के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे थे। थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed