UP: गाजीपुर में दर्दनाक हादसा...सपा नेता की मां समेत चार लोगों की मौत, भाग रहा कार चालक पकड़ाया; FIR
UP Accident News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में दर्दनाक हादसे में तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जहां उसकी भी माैत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विस्तार
Road Accident in Ghazipur: गाजीपुर के जंगीपुर थाना क्षेत्र के बेलवा रसूलपुर कॉटन मिल तिराहा के पास कार और बाइक में टक्कर हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के नसीरपुर बाइक सवार संजीत पाल (32), चंद्र ज्योति ( 70) और अश्विन पाल (3) और रामपुर मांझा थाना क्षेत्र के बांसुचक कुंती पाल (35 ) गंभीर रूप से घायल हो गए। चंद्र ज्योति सपा नेता की मां थीं।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना घायल के परिजनों व स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस घायलों को जिला चिकित्सालय ले गई। जहां डॉक्टरों ने संजीत पाल, चंद्र ज्योति, अश्विन पाल को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि कुंती पाल (35) का इलाज चल रहा था, यहां उसकी भी माैत हो गई।
जानकारी के अनुसार बलिया जनपद के फेफना थाना क्षेत्र के करनी गांव निवासी संजीत पाल शहर कोतवाली के नसीरपुर गांव स्थित अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ता था। सुबह बाइक से संजीत मौसी नसीपुर निवासी चंद्रज्योति पाल, मौसेरी बहन बासुचक निवासी कुंती पाल और भतीजी अस्मिता पाल को लेकर मऊ स्थित वनदेवी पूजा पाठ के लिए गया था। वहां से सभी वापस लौट रहे थे।
जंगीपुर थाना के नसीरपुर फोरलेन चौराहे के पास चंद्रज्योति पाल और कुंती पाल बाइक से उतरकर पैदल फोरलेन पार करने लगी। वहीं, संजीत अस्मिता को बाइक पर बैठाकर चल रहा था। सड़क के बीचो-बीच पहुंचते ही वाराणसी की ओर से तेज रफ्तार आ रही कार के धक्के से चंद्रज्योति पाल, बाइक सवार संजीत पाल और अस्मिता की मौत हो गई। कुंती पाल गंभीर रूप से घायल हो गई।
कार कुछ दूरी पर सड़क किनारे ट्रक से टकराकर रुक गई। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस का सुपुर्द कर दिया। वहीं, पुलिस ने तीन शवों को कब्जे में लेकर मॉर्च्यूरी हाउस भेज दिया। वहीं, कुंती पाल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
जंगीपुर थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका चंद्रज्योति पाल के पुत्र जितेंद्र पाल की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।