फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rising water level in Ganga is increasing heart beat

Ghazipur News: गंगा में बढ़ता जलस्तर बढ़ा रहा लोगों की धुकधुकी

Sat, 15 Jul 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Rising water level in Ganga is increasing heart beat
फोटो:
विज्ञापन

-एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हो रही है गंगा में बढ़ोतरी
-प्रशासन लगातार रखे हुए है नजर, रोज रिकार्ड कर रहा जलस्तर
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। गंगा के जलस्तर में फिर से बढ़ाव शुरू हो गया है। शुक्रवार को भी एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से नदी के जल स्तर में बढ़त दर्ज की गई। इससे गंगा नदी के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। हालांकि अधिकारी अपने स्तर से नजर रखे हुए हैं।
गंगा नदी के बढ़ रहे जलस्तर को लेकर प्रशासन लगातार नजर रखे हुए है। हर दिन सुबह आठ से दस बजे के बीच गंगा के बढ़ रहे जल स्तर को रिकार्ड किया जा रहा है। साथ ही इससे शासन को अवगत कराया जा रहा है। जिला आपदा विशेषज्ञ अशोक राय के मुताबिक सुबह 8 बजे तक गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव दर्ज किया गया है। दो दिन पहले नदी का जलस्तर स्थिर हो गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से ही जलस्तर में बढ़ाव तेज हुआ है। इस समय गंगा में जलस्तर 55.430 मीटर पर है। जबकि एक दिन पहले नदी में जलस्तर 55.350 मीटर था। हालांकि चेतावनी बिंदु 61.550 मीटर पर है। गंगा के बढ़ते जलस्तर और आगामी दिनों में संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बाढ़ की स्थिति का मापदंड
-सामान्य जलस्तर-59.906 मीटर। -चेतावनी बिंदु- 61.550 मीटर।
-खतरा बिंदु-63.105 मीटर।
-उच्च बाढ़ स्तर-65.220 मीटर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed