फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rishita won gold medal in Khelo India Women's League

Ghazipur News: ऋषिता ने जीता खेलो इंडिया विमेंस लीग में स्वर्ण पदक

Mon, 23 Sep 2024 04:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Rishita won gold medal in Khelo India Women's League
खानपुर। अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी ऋषिता राय ने खेलो इंडिया विमेंस लीग में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। गुजरात के वडोदरा में चल रहे खेलो इंडिया विमेंस लीग के दूसरे संस्करण के ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ऋषिता राय ने 62 किग्रा में खेलते हुए कर्नाटक, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और फाइनल में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को हराया। साथ ही स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। गौतम स्पोर्ट्स अकादमी गैबीपुर से अपने करियर की शुरुआत करते हुए ऋषिता राय अब तक 6 बार नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं। साथ ही वर्ष 2022 के जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप बुल्गारिया (यूरोप) के लिए भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इन्हीं उपलब्धियों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन में सम्मानित भी कर चुके हैं। ऋषिता के कोच अमित कुमार सिंह ने बताया कि ऋषिता बहुत ही मेहनती व अनुशासित खिलाड़ी है। कम समय में स्कूली नेशनल से फेडरेशन नेशनल तक पदकों जीतकर अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। वो इस समय खेल कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती है। ऋषिता का लक्ष्य आगामी विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में पुनः अपना स्थान पक्का करना है। गाजीपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के चेयरमैन डा. मुकेश सिंह ने कहा कि ऋषिता के जनपद आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed