फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rise in humidity leads to an increase in skin disease patients at the medical college OPD.

Ghazipur News: उमस बढ़ने से मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बढ़े चर्म रोग के मरीज

Fri, 17 Jul 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Rise in humidity leads to an increase in skin disease patients at the medical college OPD.
शहर के गोराबाजार स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चर्म ओपीडी में मरीज को देखतीं डॉ. रश्मी ​सिंह। स
गाजीपुर। इन दिनों हो रही उमस वाली गर्मी के चलते शहर के गोराबाजार स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चर्म रोग विभाग ओपीडी में बृहस्पतिवार को 235 मरीज पहुंचे थे। इन मरीजों में फंगल इंफेक्शन, बैक्टीरियल इंफेक्शन, घमौरिया और समर ब्लॉस्ट (फोड़े व फुंसी) से संबंधित मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की चर्म रोग की विभागाध्यक्ष रश्मि सिंह ने बताया कि, उमस भरी गर्मी शुरू होने की वजह से करीब 25 प्रतिशत तक मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। उमस भरी गर्मी के चलते शरीर से निकलने वाले अत्यधिक पसीने से लोगों के बीच फंगल इंफेक्शन बढ़ता है। वहीं, पैरों पर बैक्टीरियल इंफेक्शन के साथ पहुंच रहे मरीजों की भी संख्या अच्छी खासी है।
विज्ञापन

यह इंफेक्शन खेतों में लगे पानी में धान की रोपाई और गड्ढों में जमा बारिश के पानी में जाने से लोगों के पैरों पर होता है। इसके अलावा इन दिनों में समर ब्लॉस्ट के भी केस बढ़े है, जिनसे सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचने के लिए खेतों में धान की रोपाई व गड्ढों में जमा बारिश के पानी के बाद किसानों व मजदूरों को खेत से बाहर आने के बाद पैरों को साफ पानी और साबुन से अच्छी तरह से धोएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed