{"_id":"f37be0eb362a0c43409d8768b28c5d58","slug":"rice-expressed-opposition-to-pit-road-plant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग के गड्ढे में धान रोपकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग के गड्ढे में धान रोपकर जताया विरोध
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 28 Aug 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
धर्मागतपुर से मरदह जाने वाले मार्ग की बदहाली को लेकर गुरुवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मलेठी गांव के पास स्थित अंबेडकर प्रतिमा के सामने सड़क पर पानी भरे गड्डे में समाजसेवी चंद्रकेश यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने धान
रोपकर विरोध जताया। इस मौके पर समाजसेवी ने कहा कि धर्मागतपुर-मरदह मार्ग की हालत वर्षों से बदहाल है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते आवागमन करने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं सड़क की खस्ताहाली का प्रभाव वाहनों पर भी पड़ रहा है। कहा कि गड्ढों की गहराई अधिक होने की वजह से वाहनों के पलटने का भय बना हुआ है। बारिश होने पर सड़क की स्थिति और बदतर हो जाती है। गड्ढों में पानी भर
विज्ञापन
जाने से आवागमन करने वालों को गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं हो पाता है और वे गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। मार्ग की मरम्मत के लिए कई बार संबंधित विभाग सहित जनप्रतिनिधियों को पत्रक सौंपा गया इसके बावजूद सड़क की
मरम्मत नहीं कराई गई। विरोध जताने वालों में संजय यादव, धनंजय प्रजापति, रामप्यारे राम, इम्तियाज अहमद, विजय यादव, विनोद, संजय, रामविलास, चंदन सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।