फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Reward to Dildarnagar railway station for seeing correct letters and cleanliness

पत्रावलियों के दुरुस्त एवं साफ-सफाई को देख दिलदारनगर रेलवे स्टेशन को इनाम

Thu, 21 Jul 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Reward to Dildarnagar railway station for seeing correct letters and cleanliness
हाजीपुर जोन के मुख्य संरक्षा आयुक्त शिवकुमार प्रसाद बृहस्पतिवार को दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां उन्होंने संरक्षा एवं सुरक्षा को परखा। साथ ही पैनल, रिले रूम, रेलवे ट्रैक, नया पैनल रूम, गार्ड रनिंग रूम, सरकुलेटिंग एरिया का निरीक्षण करने के साथ निर्देश दिया। पत्र-पत्रावलियों एवं साफ-सफाई देख दिलदारनगर स्टेशन मास्टर को पांच हजार रुपये अवार्ड के रूप में देने का निर्देश चीफ आपरेटिंग मैनेजर को दिया।
विज्ञापन

सुबह 9.30 बजे हाजीपुर जोन के मुख्य संरक्षा आयुक्त शिवकुमार प्रसाद दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पैनल और रिले रूम के साथ रेलवे ट्रैक, नया पैनल रूम, गार्ड रनिंग रूम, सरकुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा एवं संरक्षा का विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इसके बाद वह ताड़ीघाट ब्रांच लाइन के सोनवल के पास निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन और रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

दिलदारनगर स्टेशन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा और तकनीकी मामले की जानकारी। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ट्रैक से जुड़े कई तकनीकी बिंदुओं को भी देखा और फाइल खंगाला। इस दौरान उन्होंने रेलवे में संरक्षा व सुरक्षा के बिंदुओं में सुधार के लिए विभागीय कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिया। आयुक्त निरीक्षण कार्यक्रम के चलते दोपहर11. 30 बजे दिलदारनागर से खुलने वाली डिटी पैसेंजर ट्रेन एक घंटा बीस मिनट पर 12.50 बजे ताड़ीघाट को रवाना हुई। इसके कारण यात्रियों को परेशानी हुई। इस अवसर पर स्टेशन प्रबंधक नफीस अहमद खां, यातायात निरीक्षक संजय कुमार, आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी बालगंगाधर, जीआरपी प्रभारी शिवसागर, उपस्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता, बिहारी प्रसाद, जय प्रकाश यादव और मनीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed